अंचल व पुलिस प्रशासन के संयुक्त कार्रवाई से कराया अतिक्रमण मुक्त।

सरकारी जमीन अतिक्रमण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: प्रखंड क्षेत्र के बेगमगंज- चांदशहर आरईओ सड़क किनारे मंगलवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से सरकारी खास जमीन की अतिक्रमण मुक्त कराकर समतलीकरण कराया गया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि उपायुक्त साहेबगंज के निर्देशानुसार यह कार्रवाई किया गया है। साथ ही बताया कि जमीन दान दाता सपन मंडल ने झारखंड सरकार को जमीन रास्ता हेतु दान दिया है। उक्त जमीन झारखंड सरकार की जमीन है। जो सरकारी व खास जमीन के श्रेणी में आता है। दस्तावेज के अनुसार उक्त जमीन रास्ता हेतु झारखंड सरकार के नाम उल्लेख है। परंतु उक्त जमीन पर बीते दिनों स्थानीय कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा जेसीबी से खुदाई कर गढ्डा बना दिया था। साथ ही रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके अलावा सरकारी जमीन की भौगोलिक सीमाओं को नष्ट करने का प्रयास हुआ है। इसके बाद जमीन दानदाता व अन्य लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया था। वहीं सीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर उक्त सरकारी खास जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। मौके पर राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुशील मरांडी,अंचल अमीन सुदर्शन मंडल, पुलिस बल मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक