अंधविश्वास बना खूनी खेल , बेटे-पोते ने मिलकर किया दादा का कत्ल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पलामू । जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह-तेनार के पच्चू मोची (65) की हत्या उसके बेटे और पोते ने अंधविश्वास में करायी थी। इस कांड का उदभेदन करते हुए पुलिस ने बेटे-पोते सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो आरो‍पित अभी भी फरार हैं। हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू और कपड़े सहित अन्‍य सामान बरामद किए गए हैं। हत्या की सुपारी 40 हजार में दी गयी थी। 10 हजार रूपए एडवांस दिया गया था। उल्‍लेखनीय है कि 22 दिसंबर को पच्चू मोची मवेशी चराने के लिए घर से तीन किलोमीटर दूर डबरा जंगल में गए थे। दो दिन बाद 24 दिसंबर को जंगल से शव बरामद हुआ था। पच्‍चू की गला रेतकर हत्या की गयी थी। इस संबंध में परिजनों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराने पर मामले में क्षेेत्र के चौकीदार रविन्द्र पासवान के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पच्चू मोची ओझा गुणी (भगत) का काम करते थे। तीन महीने पहले पच्चू के 4500 रूपए गायब हो गए थे। गुस्से में पच्चू ने घर के देवता को कबाड़ कर फेंक दिया था। इस क्रम में पच्चू के गाेतिया धन्नजय रविदास की मां और भाई की मौत हो गयी थी। पच्चू के बेटा-बेटी अक्सर बीमार रहते थे। वे लोग इन सबका कारण पच्चू मोची को मानते थे। इस बीच मृतक के बेटे बबलू मोची और पोते धन्नजय रविदास ने मिलकर पच्चू की हत्या की योजना बनायी। बबलू बाहर रहकर मजदूरी करता है। बबलू ने वहां से फोन पे के माध्यम से 7 हजार रूपए धन्नजय को भेजा। धन्नजय ने इसमें तीन हजार रूपए और मिलाकर अपना साला सतेन्द्र मोची को भेजा। सतेन्द्र ने साले मुनेश्वर कुमार रवि से संपर्क कर अनिल मोची के खाते में 9 हजार रूपए जमा कराया। हेरहंज से मुनेश्वर, अनिल मोची और एक अन्य घटना से एक दिन पहले धन्नजय रविदास के घर आए और रातभर रूके। अगले दिन धन्नजय के बताये अनुसार जब पच्चू मवेशियों को लेकर घर से निकले तो तीनों पच्चू मोची के पीछे चले गए। डबरा जंगल में अकेले में पाकर चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी और सतबरवा पहुंचने पर हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ वीडियो बनाया। पु‍लिस ने आरोपितों के मोबाइल से वीडियो भी मिला है। एसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के क्रम में मुनेश्वर के पास से चाकू बरामद हुआ है। उन्‍होंने कहा कि मामले के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सतेन्द्र कुमार (32) मनातू के गवही, जबकि मुनेश्वर (20) हेरहंज के थाई गांव का रहने वाला है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और