अगले बरस फिर आना माँ …

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची में काली पूजा उत्सव के समापन पर शुक्रवार को शहर के अधिकांश पंडालों में मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और संगीत से गूंजते वातावरण में “जय मां काली” के जयघोष के साथ भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया। माता की विदाई के क्षण में महिला और पुरुषों के आँखें नम दिखी। वहीं डोरंडा का विसर्जन कल संपन्न होगा,भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा मैं सबसे पहले नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव,उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री,वरीय आरक्षी अधीक्षक राकेश रंजन को धन्यवाद देता हूं जिनकी सुव्यवस्थित नीतियों के कारण काली पूजा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बन पाया। आज पूरे रांची में मां काली की भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मां काली शक्ति और न्याय की प्रतीक हैं। जब हम नम आंखों से मां को विदा कर रहे थे, तो यह केवल प्रतिमा का विसर्जन नहीं था, बल्कि अपने भीतर के अंधकार और नकारात्मकता को त्यागने का संकल्प है। मां से प्रार्थना है कि झारखंड में शांति, प्रेम और एकता का दीप सदैव जलता रहे।”आलोक दूबे ने बताया राजधानी के सभी पूजा पंडाल जिसमें मुख्य रुप से मेन रोड, जयपालसिंह स्टेडियम,रातू रोड,हरमू,करमटोली,लालपुर,थड़पखना,करम टोली,पंडरा, चुटिया, बरियातू , सहित सभी पूजा पंडालों में मां को नम आंखों से मां को विदाई दी गई,

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और