अच्युतानंदन तथा धर्मेंद्र सहित पांच हस्तियों को ‘पद्म विभूषण’ , शिबू सोरेन, कोश्यारी, अल्का याग्निक समेत 13 को ‘पद्मभूषण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई  दिल्ली: मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सहित पांच हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , पार्श्व गायिका अलका याग्निक , बैंकर उदय कोटक तथा पूर्व टेनिस स्टार विजय अमृतराज (अमेरिका) समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।

इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे , बांगला साहित्यकार अशोक कुमार हलदर , तारपी वादक भिकल्या लाडक्या धिंडा समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री अंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

सरकार ने रविवार को 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की।

इनमें 19 महिलाएं और छह विदेशी नागरिक अथवा प्रवासी भारतीय हैं। पद्म पुरस्कारों से सम्मानित इन विभूतियों में सोलह को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा मार्च-अप्रैल में विशेष समारोह में प्रदान किये जाएंगे।

ये पुरस्कार कला, साहित्य , चिकित्सा, उद्योग-व्यापार , लोक जीवन, समाज सेवा, शिक्षा, विज्ञान और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाते हैं।

मार्क्सवादी नेता अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म् विभूषण के लिए चुना गया है। इनके अलावा उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. टी. थॉमस, मलयालम साहित्यकार पी. नारायणन (दोनों केरल) और विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम (उत्तर प्रदेश) को भी पद्म विभूषण देने की घोषणा की गयी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा तथा ऐड गुरू के रूप में विख्यात पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जायेगा। पद्मभूषण के लिए चुनी गयी अन्य हस्तियों में तमिलनाडु के जानेमाने चिकित्सक एवं शिक्षाविद के रामासामी पलानीस्वामी, मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी, अमेरिका में रह रहे कैंसर चिकित्सक नोरी दत्तात्रेयुडू, तमिलनाडु के समाजसेवी एसकेएम मैलननधन, कर्नाटक के भजन गायक सतवधनी आर गणेश और केरल के समाजसेवी एवं श्री नारायण धर्म परिपालन योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन शामिल हैं।

पद्मश्री के लिए चुनी गयी इन हस्तियों मेंं प्रमुख वैज्ञानिक ए ई मुथनायकम (केरल), नाट्यकर्मी अनिल कुमार रस्तोगी (उत्तर प्रदेश), पुस्तकालय अभियान में लगे समाजसेवी अंके गौड़ा एम (कर्नाटक) , शिशु रोग विशेषज्ञ अर्मिडा फर्नांडिस (महाराष्ट्र) , हॉकी कोच बलदेव सिंह (पंजाब), बुंदेली युद्धकला प्रशिक्षक भगवानदास रायकवाड़ (मध्य प्रदेश) भोजपुरी लोकगायक भरत सिंह भारती (बिहार) , समाजसेवी बृजलाल भट्ट (जम्मू कश्मीर) , समाजसेवा सुश्री बुधरी ताती (छत्तीसगढ़) , संथाली लेखक चरण हेम्ब्रम (ओडिशा) , कुचिपुडी नृत्यांगना दीपिका रेड्डी (तेलंगाना) , रंगकर्मी धार्मिकलाल चुन्नीला पांड्या (गुजरात), क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर भुल्लर (पंजाब), फिल्म अभिनेता माधवन रंगनाथन (महाराष्ट्र) तथा तेलुगू फिल्म अभिनेता जी बाबू राजेन्द्र प्रसाद (आंध्र प्रदेश ) शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार पाने वालों में महाराष्ट्र से 15, तमिलनाडु से 14, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से 11-11, केरल और कर्नाटक से आठ-आठ, तेलंगाना से सात, असम और गुजरात से पांच-पांच, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से चार-चार, बिहार, पंजाब, नगालैंड और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हरियाणा से दो-दो, और त्रिपुरा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश से एक एक हस्तियां शामिल हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

धनबाद। सदर अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। अधिवक्ताओं के पेन

राज्यपाल ने झारखंड माइनिंग और कंस्ट्रक्शन शो का किया उद्घाटन, बाेले-देश के खनन क्षेत्र में झारखंड की भूमिका अहम

रांची। ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “द्वितीय संस्करण झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026” का उद्घाटन गुरूवार

मोदी बोले—व्यवधान नहीं, समाधान से ही आगे बढ़ेगा देश

नई  दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से संसद का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा

आर्थिक सर्वेक्षण: अनिश्चित वैश्विक हालात में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में गुरुवार को प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को वैश्विक अनिश्चितताओं के समुद्र