अजय नाथ शाहदेव चुने गये JSCA के नए अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
 रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन  के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त दी है.
अजय नाथ शाहदेव झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को 207 वोटों से हराया. अजय नाथ को कुल 420 मत मिले जबकि एसके बेहरा को 213 वोट मिले. इसके साथ ही उनकी टीम से संजय पांडे उपाध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम सह सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गए हैं.  चुनाव के लिए मतदान केंद्र झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम परिसर में नॉर्थ गेट के पास बनाए गए थे. जिसमें कुल 718 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में दोनों गुटों ने 15-15 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे. चुनाव से पहले शनिवार को दोनों पक्षों ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी करते हुए क्रिकेट में पारदर्शिता, खिलाड़ियों की भागीदारी और संरचना को मजबूत करने का वादा किया था. जेएससीए चुनाव में मतदाताओं ने अजय नाथ शाहदेव की टीम पर भरोसा जताया. जिससे उनकी टीम को स्पष्ट बहुमत मिला. अजय नाथ शाहदेव ने अपनी जीत को क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ ने कहा है कि यह जीत क्रिकेट प्रेमियों की जीत है, खिलाड़ियों की जीत है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और