अजरबैजान से झारखंड लाया गया कुख्यात सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़ कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल, बोले- मैं मयंक सिंह नहीं

झारखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी अपराधी का प्रत्यर्पण 

इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू के बीच की कड़ी था

एटीएस ने मांगा था रिमांड, अदालत ने नहीं दी इजाजत

 

रांची : कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ़ सुनील सिंह मीणा को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर शनिवार को झारखंड लाया गया। एटीएस की टीम उसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लेकर पहुँची, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच बख्तरबंद गाड़ी में उसे एटीएस मुख्यालय ले जाया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद रामगढ़ ले जाया गया, जहां कोर्ट में उसकी पेशी हुई।

अपर न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्मन की अदालत में भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच उसकी पेशी हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी ने खुद को मयंक सिंह मानने से इनकार किया और कहा कि इस नाम का कोई और व्यक्ति होगा। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने एटीएस की रिमांड याचिका खारिज कर आरोपी को रामगढ़ उपकारा भेजने का आदेश दिया।

सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के घड़साना का रहने वाला है। झारखंड एटीएस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह साबित किया था कि वही मयंक सिंह के नाम से आपराधिक गतिविधियां चला रहा है। अप्रैल 2024 में उसके घर पर राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर इश्तेहार चिपकाया गया था। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद उसे 29 अक्टूबर 2024 को अजरबैजान की राजधानी बाकू से गिरफ्तार किया गया। 27 जनवरी 2025 को अजरबैजान की अदालत ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दी और विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत सरकार ने इसे अंतिम रूप दिया।

मीणा का नाम झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू से जुड़ा रहा है। वह सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉल के जरिए कारोबारियों, ठेकेदारों और खनन कंपनियों को धमकाता था और कई बड़ी वारदातों की जिम्मेदारी गिरोह के नाम पर लेता था। साहू के मारे जाने के बाद भी उसने गिरोह के नाम पर दहशत फैलाना जारी रखा। रामगढ़ जिले के पतरातू (भदानीनगर) थाने में दर्ज एक मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर टीम का नेतृत्व कर रहे ऋषभ झा ने इसे झारखंड पुलिस के इतिहास का पहला सफल प्रत्यर्पण बताया। उन्होंने कहा कि यह राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग का परिणाम है तथा भविष्य में विदेश भागे अन्य अपराधियों को भी प्रत्यर्पित करने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है।

अधिकारियों का मानना है कि सुनील मीणा से पूछताछ के बाद राज्य में कई आपराधिक मामलों के राज खुल सकते हैं। फ़िलहाल उसे रामगढ़ उपकारा भेज दिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और