अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि दी गई श्रद्धांजलि झारखंड विधानसभा ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  रबीन्द्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी, सदस्य  नवीन जयसवाल, पूर्व विधायक रविंद्र राय, प्रभारी सचिव  माणिक लाल हेम्ॿम सहित विधानसभा के पदाधिकारी, कर्मी और अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक प्रखर राजनेता थे, बल्कि ओजस्वी वक्ता, कवि और दूरदर्शी नेता भी थे। उनके नेतृत्व में भारत ने नयी ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में अमर कर दिया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और