अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी नामाकंन प्रपत्र का क्रय एवं नामांकन कर सकेंगे दाखिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी नामाकंन प्रपत्र का क्रय एवं नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर को स्क्रूटनी वहीं 01 नवम्बर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

नामांकन पत्र कहां से प्राप्त करें?

सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन प्रपत्र उपलब्ध रहेगा। अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशी द्वारा 10 हजार रू. नगद जमा कर नाजिर रसीद के माध्यम से नामांकन प्रपत्र का क्रय किया जा सकता है। वहीं आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी 5000 रू. का भुगतान कर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे ।

नाम निर्देशन कहां होगा ?

04 -लिट्टीपाड़ा विधानसभा (अ०ज०जा०) के प्रत्याशी अनुमंडल कार्यालय,पाकुड़, 05-पाकुड़ विधानसभा के प्रत्याशी अपर समाहर्ता कार्यालय, पाकुड़, 06 – महेशपुर विधानसभा(अ०ज०जा०) के प्रत्याशी भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, पाकुड़ में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन दाखिल करने का समय…

पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे।

क्या करें क्या न करें…

नाम निर्देशन के दौरान नामांकन हेतु आने वाले उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच व्यक्तियों को ही रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नाम निर्देशन के दौरान आने वाले उम्मीदवारों को चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों का ठहराव करना होगा। निर्वाची पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर)के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और