अब धनबाद में आधुनिक तरीके से होगा ट्रेन साफ़, 75 घंटे का काम मात्र 15 मिनट में होगा पूरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अब धनबाद में आधुनिक तरीके से होगा ट्रेन साफ़, 75 घंटे का काम मात्र 15 मिनट में होगा पूरा

धनबाद में अब ट्रेन की सफाई के लिए एक आधुनिक तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा. एक ऐसा तरीका जो एक बड़ा परिवर्तन लेकर आयेगा. अब यहाँ ट्रेनों की सफाई मैन्युअल तरीके से नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट के ज़रिए की जाएगी. यह धनबाद रेल मंडल का पहला ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट है. इसे लगाने में करीब एक महीना का वक्त लगा है. इसकी मदद अब काम और भी आसान हो जाएगा. बता दें कि 2.14 करोड़ रुपये की लागत से कोचिंग डीपो में यह प्लांट तैयार किया गया है. जिसकी मदद से पूरे ट्रेन की सफ़ाई आसानी से हो जाएगी.

जानिये क्या कुछ होगा बदलाव
इसके लेकर कोचिंग डीपो के अधिकारी अभय मेहता ने बताया कि पहले मैन्युअल तरीके से रोज 13-14 रैक की धुलाई होती थी, जिसमें एक रेक को धोने में 4 से 5 घंटे लगते थे। यानी 15 रैक की धुलाई में 75 घंटे लग जाते थे. लेकिन अब ऑटोमैटिक प्लांट के ज़रिए ये पूरा काम मात्र 15 मिनट में हो जाएगा. यहाँ एक या दो घंटे की नहीं बल्कि तीन दिन तक का फ़र्क़ आयेगा. इतना ही नहीं जहाँ एक रेक धोने में 1500 लीटर पानी लगता था अब यही काम को पूरा करने में मात्र 300 लीटर पानी का इस्तेमाल होगा. इसमें समय ही नहीं बल्कि पानी का भी काफ़ी बचत हो रहा है. इसमें से भी 80% पानी रिसाइकल कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी इतने कम में भी मात्रा 20 % पानी का इस्तेमाल हो रहा है. इसमें हर साल करीब 1.28 करोड़ लीटर पानी की बचत की जा सकेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक