अयोध्या धाम में होगा तीसरा राष्ट्रीय साहित्य समागम 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:साहित्य की दुनिया राष्ट्रीय साहित्यिक मंच का तृतीय राष्ट्रीय साहित्य समागम एवं कवि सम्मेलन भरतीया रोड स्थित अयोध्या धाम में आयोजित किया जाएगा. रविवार को महाजन पट्टी स्थित गोपाल चोखानी के आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़ी धर्मशाला के मैदान में निर्माण का कार्य होने के कारण इस वर्ष का कार्यक्रम जमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय के सामने स्थित अयोध्या धाम में आयोजित कराया जाए. यूको बैंक के सेवानिवृत अधिकारी प्रतुलचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष गोपाल चोखानी के द्वारा पिछले कार्यक्रमों से संबंधित आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर लिया गया. तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में हास्य रस के कवि प्रमोद चोखानी प्रयागराज एवं रमेश अम्बष्ट दुमका के अलावा गजलकारा रंजना लता वीर रस की कवयित्री स्मृति झा मधुबाला शांडिल्य प्रवीण पांडे के अलावा श्रृंगार रस एवं ओज के वरिष्ठ कवि रचनाकारों का पदार्पण साहिबगंज में होने जा रहा है. मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष 21 दिसंबर को दोपहर एवं शाम में दो अलग-अलग सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जबकि 22 दिसंबर को पूर्वाहन के सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन एवं अपराह्न के सत्र में समापन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि साहिबगंज शहर के बाल कवियों को भी इस मंच पर मौका दिया जाएगा जिसके लिए सेवानिवृत शिक्षक विभीषण पासवान दिलीप कुमार के अलावा अनुराग राहुल और विक्रम कुमार साहिबगंज के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के कविता एवं उसकी प्रस्तुति के आधार पर चयन करेंगे. चयनित छात्र-छात्राओं को भी राष्ट्रीय कवियों के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त होगा. बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव महासचिव सुधीर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष गोपाल चोखानी के अलावा प्रतुलचंद्र तिवारी भगवती रंजन पांडे चेतन भारतीय अनुराग राहुल विक्रम कुमार दिलीप कुमार विभीषण पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.फोटो n 5

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक