अलर्ट : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, केरल में सबसे ज्यादा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1010 हो गई है। बताया जा रहा इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। केरल में कोरोना के 430 मामले हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 208 मामले हैं। बता दें दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और गुजरात में 83 केस हैं। वहीं राजस्थान में 32, मपी में 5 और यूपी में 30 मामले सामने आए। साथ ही आंध्र प्रदेश में कोरोना के अभी तक 2 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है।कोरोना का नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की निगरानी में हैं और अभी तक चिंता का कोई कारण नहीं बताया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के फिरोजपुर में कोरोना से एक शख्स की मौत भी हो गई। फिलहाल यूपी में कोरोना के 30 एक्टिव केस हैं। पंजाब राज्य की अगर बात करें तो पंजाब के फिरोजपुर में कोरोना का पहला मामला सामने आया।कोविड के बढ़ते मामले को लेकर राज्य सरकारें एक्टिव हो गई हैं और सभी से सावधानी बरतने का आग्रह कर रही हैं। राजस्थान में भी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।बात करें अगर कोरोना के वेरिएंट की तो भारत में कोरोना का JN.1 वेरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वेरिएंट मिलता है। बताया जा रहा इस वेरिएंट में आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और ये कुछ हफ्तों तक रह सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और