आइडियल कम्पनी के कार्यालय में रात को लाखों राशि की चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

सीसीटीवी कैमरे में कैद अपराधी के हाथ मे पिस्टल दिखा.

पुलिस मामले की उद्भेदन को लेकर कर रही है सघन जांच.

हिरणपुर: गुरुवार की रात हिरणपुर वन विभाग कार्यालय निकट स्थित आइडियल कम्पनी कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 4.36 लाख नगद राशि की चोरी कर ली। वही सीसीटीवी कैमरे में एक अपराधी के हाथों में पिस्टल भी कैद हो गया है। इस मामले को लेकर हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह , लिट्टीपाड़ा के अभिषेक कुमार व सिमलोंग थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित एसआई आरडी सिंह भी सघन जांच में जुटी हुई है। कम्पनी के प्रोपराइटर रंजीत भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देरशाम करीब नो बजे कार्यालय बन्द कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह कार्यरत कर्मियों ने जानकारी दिया कि कार्यालय में चोरी हुई है। नकाबपोश चोर ने सीसीटीवी में कैद समय अनुसार रात एक बजकर 15 मिनट में कार्यालय के बाहर रहे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। इसके बाद कार्यालय के सामने रहे खिड़की के लोहे के रॉड को काटा व करीब दो बजे एक चोर अंदर घुसा। अंदर जाकर चोर ने भीतर स्थित केबिन के गेट को खिड़की के माध्यम से खोला व केबिन में घुसकर कमरे में रहे आलमीरा के लॉक को तोड़कर उसमे रहे करीब चार लाख छत्तीस हजार रुपये लेकर पुनः यही रास्ते से बाहर आया व कार्यालय के गली के रास्ते पोखरा की ओर भाग निकला। इसके पूर्व कार्यालय में रहे सभी जगह को खंगाला, पर लेपटॉप सहित केबिन में रहे बैग को नही खंगाला ।चोर द्वारा किये गए सभी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस मामले को लेकर सघन जांच में जुटी हुई है। वही सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। उधर इस मामले को लेकर कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से भी सघन पूछताछ कर रही है। अंदेशा है कि इस चोरी की घटना में अन्य लोग भी शामिल हो। पुलिस हर बिंदुओं पर मामले की उद्भेदन में पूरी तरह जुटी हुई है। इस सम्बंध में हिरणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर सघन जांच की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इसको लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और