आईएएस चौबे की पत्नी के खाते में पहुंचे करोड़ों रुपये, जांच में बड़ा खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची :  शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने पाया है कि ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह की नेक्सजेन कंपनी के खाते से आईएएस विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के खाते में छह साल के भीतर 1.26 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। ये रुपये वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के बीच स्थानांतरित हुए। विनय कुमार सिंह ने उक्त राशि स्वप्ना संचिता को सलाहकार फीस के वेतन मद में दी थी। हालांकि, स्वप्ना संचिता की सलाहकार के रूप में नियुक्ति से संबंधित कोई भी कागजात ईडी को नहीं मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध इकाई में झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव आईएएस विनय कुमार चौबे व संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह तथा अन्य के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने गत वर्ष इंफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज किया था। ईसीआइआर करने के बाद ईडी ने गत वर्ष विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, आईएएस विनय चौबे के रिश्तेदार शिपिज त्रिवेदी व अन्य सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। आरोपितों के मोबाइल को भी ईडी ने जब्त किया था। बरामद दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य के अवलोकन के बाद उनके खातों में हुए लेनदेन की जानकारी मिली। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को वर्ष 2023 में जब पूछताछ के लिए समन किया गया, तब उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता नेक्सजेन के सलाहकार के पद से हटीं थीं। ईडी ने विनय कुमार सिंह से भी पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि स्वप्ना संचिता ने एमबीए की पढ़ाई की है। उनका विनय चौबे के परिवार से पूर्वजों के समय से ही संबंध रहा है। विनय कुमार सिंह ने अनुरोध कर स्वप्ना संचिता को अपनी कंपनी में व्यवसायिक सलाहकार के रूप में रखा था।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक