आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लगा शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: उपायुक्त साहेबगंज हेमंत सती के निर्देशानुसार 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया गया। ज्ञात हो कि सरकार ने 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लाभुकों को विशेष रियायत दी है। सरकार के निर्देश पर अब जिले के सभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। चाहे वे किसी भी वर्ग के हो। इसके लिए उनका नाम राशन कार्ड में होना जरूरी नहीं है। ऐसे बुजुर्ग लाभुकों का कार्ड आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वय बंधन योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा। वहीं 70 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को लाल,पीला व हरा कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। आयुष्मान कार्ड से गंभीर बीमारी से पीड़ित निःशुल्क इलाज करा सकेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और