इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के बिल का किया विरोध, कहा- यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन नए संविधान संशोधन विधेयकों का कड़ा विरोध किया है। इन बिलों के जरिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को पद से हटाने का प्रविधान है, जिसे उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करार दिया। उनके अनुसार, यह विधायिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जनप्रतिनिधियों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है। इरफान अंसारी ने कहा, “अंधेर नगरी चौपट राजा” जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनहित के ठोस कदम उठाने के बजाय ऐसे बिल ला रही है, जो लोकतंत्र की नींव को कमजोर करते हैं।  उन् प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक लोकतंत्र की खूबसूरती हैं। इन्हें कमजोर करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह बिल जनता के वोट के अधिकार को कमजोर करते हैं और चुने हुए प्रतिनिधियों को अपमानित करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल उठाया कि अगर सरकार में हिम्मत है तो वह न्यायपालिका और कार्यपालिका के अधिकारों पर बिल लाए। उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वहां एकता है। विधायिका को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? अंसारी ने कहा कि यह कदम जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह बिल न केवल जनप्रतिनिधियों, बल्कि जनता और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, क्या कोई आपको गिरफ्तार कर सकता है? फिर विधायकों और सांसदों को क्यों कमजोर किया जा रहा है?

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और