रांची ; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी East Tech Symposium (Defence Expo) की जानकारी दी। यह आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




