रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो एयरलाइंस की पटना जाने वाली फ्लाइट के टायर में पंक्चर हो गया। यह विमान कोलकाता से दोपहर 3:15 बजे रांची पहुंचा था। लैंडिंग के बाद की गई जांच में अगले पहिए में तकनीकी खराबी पाई गई, जिससे विमान को यहीं रोकना पड़ा और उड़ान रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में पटना के साथ-साथ लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे। अचानक आई इस समस्या से यात्री काफी परेशान हुए। इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पटना के लिए सफर करने वाले यात्रियों को टैक्सी के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया, जहां से आगे की व्यवस्था की गई। एयरलाइंस ने कहा कि विमान को देर रात रांची से उड़ान भरवाया जाएगा। इंडिगो के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, ‘तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी, हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को मुफ्त भोजन और स्टे करने की सुविधा दी गई है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




