उपायुक्त अपनी अर्धांगिनी के साथ पीवीटीजी बच्चों के बीच टीएलएम किट्स, कम्बल एवं सीसीएल लिंकेज का चेक सखी मंडल के दीदियों के बीच किया वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:  जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बीरकिट्टी पंचायत के पहाड़ियां गांव में पीवीटीजी पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा और सीखने की सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम जेएसएलपीएस के सहयोगी उड़ान परियोजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पीवीटीजी बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार अपनी अर्धांगिनी के साथ सभी बच्चों के बीच टीएलएम किट्स का वितरण किए, जिनमें कॉपी, पेंसिल, रबर, स्कूल बैग, वाइट बोर्ड, वाटर फिल्टर, सोलर लाइट, मैट, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य पढ़ाई और क्रीड़ा सामग्री शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा की पीवीटीजी पाठशाला कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़िया बच्चों को और उनके परिवारों में जागरूकता लाना है ताकि बच्चों का स्कूल में एडमिशन हो। इस कार्यक्रम के तहत वर्तमान में 70 पीवीटीजी पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं एवं उन सभी को पाठशाला किट वितरित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है, ताकि वे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हो सकें। आगे भी ऐसे और पीवीटीजी पाठशालाएं खोलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक पिछड़े पहाड़िया समुदाय के बच्चों का विकास हो सके। उपायुक्त ने दीदियों को सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी।

इसके अलावा उपायुक्त ने कल 04 जनवरी 2025 को पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में आयोजित होने वाले हेल्थ हूल महोत्सव के बारे में लोगों को बताया कि सर्वाइकल कैंसर जांच, नेत्र जांच, मलेरिया एवं फाइलेरिया की जांच, एच.आई.वी. एंव सिफलीस की जाँच, कालाजार की जाँच, उच्च रक्तचाप की जांच, टी.वी. की जांच,सिकलसेल की जांच, मधुमेह रोग की जांच, प्रसव पूर्व जाँच, वरिष्ठ नागरिक की जांच, हिमोग्लोबिन की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सबंधित सलाह दिए जाएंगे। साथ ही निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया जाएगा।जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर ईलाज किया जाएगा। सभी लोग अपना राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट साथ में अवश्य लायें।

मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ यादव एवं जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और