उपायुक्त के दिए गए निर्देश के आलोक में लिट्टीपाड़ा के जोरडीहा गांव मे स्वास्थ्य विभाग कैंप कर लोगों का कर रही है समुचित इलाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : उपायुक्त मनीष कुमार के दिए गए निर्देश के आलोक में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा गांव में स्वास्थ्य विभाग कैंप कर ग्रामीणों को समुचित ईलाज कर रही है। जोरडीहा गांव में अलग-अलग टीम बनाकर स्वास्थ्य विभाग लोगों का स्वास्थ्य जांच कर रही है। किसी भी प्रकार के बीमारी का लक्षण पाए जाने पर उनका समुचित ईलाज कर रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। किसी भी बीमारी का लक्षण पाए जाने पर उनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित ईलाज किया जा रहा है। साथ ही 4 साल से कम उम्र के बच्चे को मलेरिया से प्रभावित पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी होने नहीं दी जा रही है।साथ ही गांव के सभी लोगों का स्क्रीनिंग करते हुए मलेरिया के धनात्मक रोगी को मलेरिया रोधी दवा देकर उपचार किया जा रहा है। विभाग के द्वारा I RS का छिड़काव एवं फॉगिंग किया जा रहा है। 24 घंटे मेडिकल टीम तत्परता के साथ मुस्तैद होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में तैनात है। साथ ही जमे हुए जल में विभाग के द्वारा लार्वा कीटनाशी का छिड़काव किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीण से नहीं घबराने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही ग्रामीणों को आसपास साफ सफाई रखने, रात में मच्छरदानी लगाकर सोने अपने अगल-बगल पानी का जमाव नहीं होने देंने को लेकर अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और