उपायुक्त ने प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र में लगाया रात्रि चौपाल, मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप कार्यक्रम के तहत् अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में शनिवार देर शाम को महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित+2 विद्यालय शहरग्राम एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत छोटी अलीगंज में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने मौजूद लोगों को मतदान के दिन अपने- अपने परिवार एवं गांव और समाज के सभी मतदाताओं से 20 नवम्बर को निष्पक्ष और भयरहित मतदान करने की अपील की गई। अंत में उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान की शपथ दिलाई एवं आसमान में आकाशदीप छोड़कर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ यादव, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा, अंचलाधिकारी पाकुड़ भागीरथ महतो, प्रशासक, नगर परिषद पाकुड़ अमरेन्द्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और