एआईसीसी ने सुबोधकांत सहाय और राजेश ठाकुर को बनाया पर्यवेक्षक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये दोनों नेता राज्य में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और योग्य जिला अध्यक्षों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, राजस्थान के लिए सांसद सुखदेव भगत, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप और कांग्रेस विधायक ममता देवी को AICC पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता राजस्थान में संगठनात्मक समीक्षा और जिला स्तर पर नेतृत्व चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस कदम को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में अहम माना जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और