एयर फोर्स के जवान का शव पहुंचते ही गम में डूबा गांव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : भारतीय वायु सेना में बतौर हवलदार पद पर सेवा दे रहे शहीद बापी घोष का पार्थिव शरीर मंगलवाल को उनके पैतृक गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही जिले के पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम गांव पूरी तरह गम में डूब गया. भारत माता की जय के नारे के साथ ग्रामीणों ने अपने शहीद सपूत बापी घोष को न केवल श्रद्धांजलि दी बल्कि उन्हें नम आंखों से विदा किया.

शहीद फौजी बापी घोष को श्रद्धांजलि देने स्थानीय विधायक स्टीफन मरांडी के अलावे थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, स्थानीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में बन्नोग्राम सहित आसपास के गांव के लोग पहुंचे. शहीद घोष का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया. शव के साथ पहुंचे वायु सेना के जवानों द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई.

दरअसल, पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम निवासी बापी घोष वायु सेना में हवलदार के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे. अरूणाचल प्रदेश के सलोनीबाड़ी में छुट्टी बिताने के बाद वे भालुकपुंग स्थित कमेंग नदी के किनारे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घूमने गये थे. इसी दौरान उनके 14 वर्षीय बेटे ऋतिक घोष का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा. अपने बेटे को बचाने के लिए हवलदार बापी ने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की वजह से दोनों बह गए. पत्नी द्वारा दी गयी सूचना के बाद लोग घटना स्थल पर पहुंचे.

मामले की जानकारी वायु सेना के अधिकारियों दी गई और एनडीआरएफ की टीम द्वारा बापी घोष और उनके बेटे की खोजबीन शुरू की गई. बापी का शव तो मिल गया लेकिन उनके 14 वर्षीय बेटे का शव अब तक नहीं मिल पाया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और