एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : एशिया कप 2025 का फाइनल काफी ज्यादा रोमांचक रहा, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर टारगेट को हासिल कर लिया।  पाकिस्तान की टीम को इस मैच में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 9.4 ओवर में 84 रन जोड़े। साहिबजादा इस मैच में 38 गेंदों में 57 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने पांच चौका और तीन छक्का लगाया। इसके अलावा फखर जमान ने 35 गेंदों में 47 रन बनाए। वहीं सैम अयूब ने 11 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। इसके अलावा का पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर एक वक्त पर 113/2 था, लेकिन यहां से अगले 8 विकेट 33 रन के अंदर गंवा बैठे। अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। उनकी टीम 19.1 ओवर में ही सिमट गई। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए। 147 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा जो इस पूरे एशिया कप में शानदार बैटिंग करते हुए नजर आए थे वह इस मैच में सिर्फ 5 रन बना पाए। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। कप्तान सूर्या इस मैच में भी फ्लॉप रहे, वह 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। 77 के स्कोर भारत को चौथा झटका था। यहां से तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे आउट हुए। 22 गेंदों वह 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने इस मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की। 53 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। तिलक भारत की इस जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और