एसएमएस अस्पताल हादसा: ट्रोमा सेंटर में लगी आग ने ली छह मरीजों की जान, पांच की हालत नाजुक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एमएसएस) अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रविवार देर रात आग लग जाने से दो महिलाओं सहित छह मरीजों की मौत हो गई जबकि पांच मरीज घायल हो गए।अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात 11.20 बजे ट्रोमा एवं अस्थि रोग संस्थान के न्यूरोसर्जरी आईसीयू-एक में इलेक्ट्रिक शोर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आसीयू में धुंआ फैल गया। इस दौरान तत्काल इन मरीजों को ट्रोमा सेन्टर के अन्य आईसीयू में शिफ्ट किया गया लेकिन छह मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि पांच घायल हैं। मृतक मरीजों में पिंटू, दिलीप, श्रीनाथ, रुक्मणी, बहादुर एवं कुसुमा शामिल हैं।हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात करीब ढाई बजे अस्तपाल पहुंचे और हालात का जायजा लिया और इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और इसे दुःखद बताया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल मेंप्रशासन एंव चिकित्सा विभाग एवं अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली और पीड़ितों को त्वरित हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्री शर्मा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जांच के लिए कमेटी की घोषणा की गई है। इसके लिए चिकित्सा विभाग के आयुक्त इक़बाल ख़ान की अध्यक्षता में कमेटी घटना की जांच करेगी और यह समिति इस हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करके एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और