एसएसपी ने काम में लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 2 पर विभागीय कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : काम में लापरवाही और अनुसंधान में रुचि नहीं लेने वाले पुलिसकर्मियों पर रांची एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 2 अन्य पर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में डोरंडा थाना के संतोष कुमार रजक, खरसिदाग ओपी के नीतीश कुमार, लालपुर थाना के अजय कुमार दास, जगन्नाथपुर थाना के राजकुमार टाना भगत, सुखदेव नगर थाना के सूर्यवंशी उरांव, जगन्नाथपुर थाना के अरविंद कुमार त्रिपाठी और श्याम बिहारी रजक, बुढ़मू थाना के उमाशंकर सिंह, और सदर थाना के अशोकनाथ सिंह शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने मामलों के अनुसंधान और निष्पादन में लापरवाही बरत रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यह कड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या जवान अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दिखाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और