ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से विचलित JMM ,कांग्रेस फेक न्यूज पर खड़ा कर रहे है बुनियाद : प्रतुल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीजेपी  प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि इंडी गठबंधन के नेताओं की हताशा, निराशा की स्थिति हो गई है कि वह फेक न्यूज़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है.

 कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों ये कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी सिंदूर यात्रा निकालने वाली है, जबकि यह पूर्णत फेक न्यूज़ है. प्रतुल शाहदेव ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम का पूरे विश्व ने लोहा माना है.

प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व में सैन्य बलों ने दुश्मन के घर के भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पूरे विश्व में भारत की प्रशंसा हो रही है और यह मान लिया गया है कि आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ भारत का यही न्यू नॉर्मल रिएक्शन रहेगा. ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता से बदहवास होकर गठबंधन के नेता अब फेक न्यूज़ पर भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं. पहले पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सिंदूर यात्रा निकालने जा रही है .

अब तो झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस भी फेक न्यूज पर प्रेस कांफ्रेंस करने लगे हैं. ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तानियों और आतंकियों को इस बात का करारा जवाब था कि धर्म पूछ कर सिंदूर उजाड़ने वालों का क्या हश्र होता है.

पूरे देश की 140 करोड़ जनता ने एक स्वर में इस ऑपरेशन के समय सरकार के साथ खड़े होकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और