ऑपरेशन सिंदूर से लौटकर जवान ने जब पत्नी की मांग में भरा सिंदूर , भावुक हुई पत्नी गर्व है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. जिसके जवाब में पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ. जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू कश्मीर में तैनात 120 बटालियन बीएसएफ जवान राजेश कुमार ने भी अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को जवाब दिया था, जिसमें बीएसएफ जवान घायल भी हो गए थे. 6 गोलियां उनके पैर में लगी थीं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह डटे रहे.मेडिकल छुट्टी में आए बीएसएफ जवान का गोमो रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. उसके बाद वह अपने घर पहुंचे. बीएसएफ जवान राजेश कुमार का ससुराल गोमो में है, जहां वह रेलवे की जमीन पर एक कमरे वाले घर में रहते हैं. वह अपने पूरे परिवार से मिले. पत्नी सहित पूरा परिवार इस पल में भावुक हो गया. बीएसएफ जवान का पत्नी ने स्वागत किया, जवान ने भी पत्नी को सिंदूर लगा अपना स्नेह दिया.वहीं बीएसएफ जवान ने कहा कि युद्ध के दौरान कई गोलियां उन्हें लगी, लेकिन वह पाकिस्तान की सेना पर गोलियां बरसाते रहे. पत्नी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह फौजी की पत्नी हैं. युद्ध के दौरान थोड़ी चिंता जरूर हो रही थी साथ ही गर्व भी हो रहा था. इस अवसर पर बीएसएफ जवान के बेटे ने कहा कि पिता की तरह वह भी सेना में जाना चाहता है और वहां जाकर देश की सेवा करेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक