ओबीसी आरक्षण के मांग को लेकर 31 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा कोर कमेटी की बैठक होटल आलोका के सभागार में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि सत्ताधारी दलों द्वारा अपने किये गये वायदे को पूरा नहीं करना, लोकतंत्र के लिए गंभीर और पूरे राज्य के ओबीसी समाज के साथ धोखा है. श्री साहु ने कहा कि झारखंड में सरकारी आंकड़ों के अनुसार ओबीसी की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है. लेकिन सरकार की नीति के कारण वैश्य और ओबीसी समाज आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. इसे देखते हुए मोर्चा के पदाधिकारी जून के प्रथम सप्ताह में दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं पटना जाकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे. इसके बाद 31 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में त्राहिमाम महाधरना आयोजित किया जायेगा. इस महाधरना में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के वैश्य नेता और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में हीरानाथ साहु, अश्विनी कुमार साहु, सहदेव चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, मनोज कुमार, नंदकिशोर भगत, राहुल कुमार साहु, नरेश साहु, नम्रता सोनी, दीपारानी कुंज, हलधर साहु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक