कड़ी धूप और चढ़ते तापमान से लोग बेहाल, जानिये आगे क्या रहेगा हाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : झारखंड में मार्च के अंत में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है. कड़ी धूप और चढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को झारखंड के अधिकतर जिलों में तेज धूप रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है.

3 से 5 अप्रैल तक छायेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल से झारखंड के मौसम में बदलाव होगा. कई जिलों में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 3 से 5 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे, जबकि 6 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा.

जानिये बाक़ी जगहों का तापमान
आज रांची में तापमान 34°C/21°C, जमशेदपुर में 39°C/23°C, धनबाद में 37°C/23°C, डाल्टनगंज में 38°C/20°C, देवघर में 36°C/23°C, मेदिनीनगर में 38°C/20°C और मैक्लूसकीगंज में 34°C/19°C रहने की संभावना है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और