कल होगा बीजेपी में खरमास खत्म , झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड BJP अध्यक्ष के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, संगठनात्मक चुनाव अंतिम चरण में झारखंड BJP में संगठनात्मक चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से चल रही इस प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर चर्चा है कि झारखंड BJP की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी। झारखंड BJP के संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बार चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को सौंपी गई है, जो सोमवार देर शाम रांची पहुंचेंगे। डॉ. प्रदीप वर्मा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। वहीं, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। अगर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन आते हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और