कांके में सड़क हादसा : स्कूली बच्ची और मां की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रिनपास में कार्यरत नर्स रश्मि कश्यप और उनकी स्कूली बच्ची के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रश्मि कश्यप अपनी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को रौंद डाला। हादसे के बाद आसपास के लोग गुस्से में आ गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पर कांके थाना प्रभारी और हेडक्वार्टर डीएसपी-वन अमर कुमार पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रश्मि कश्यप कांके के चूड़ी टोला में रहती थीं, जबकि उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक