कांके से कडरू तक ED की कार्रवाई, दस्तावेज़ खंगाल रही टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी रांची और दिल्ली में जमीन घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह और कांके रिसॉर्ट के मालिक बीके सिंह सहित कई आरोपितों से जुड़ी है। ईडी टीम ने कांके रिसॉर्ट, कडरू, अशोक नगर और सुखदेव नगर समेत रांची के छह और दिल्ली के तीन ठिकानों पर दबिश दी। सुबह-सुबह वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अधिकारियों ने परिसरों को घेरकर जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार, मामला कांके प्रखंड के चामा मौजा की विवादित आदिवासी जमीन से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदा-बेचा गया। ईडी का मानना है कि अवैध खरीद-बिक्री से मिली रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई। छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। शुरुआती जांच में मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक