रांची : आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप के ज़रिए ऑनलाइन सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए, एक अक्टूबर से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले शुरूआती 15 मिनट के दौरान आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि आम उपयोगकर्ताओं को लाभ मिल सके और बेईमान तत्वों द्वारा दुरुपयोग को रोका जा सके भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के वक्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही प्राधिकृत टिकट एजेंटों द्वारा पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने के लिए, सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




