कृषि विभाग तैयार करेगा SOP, राज्य की सभी बाजार समितियों को मिलेगी नई दिशा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के 28 बाजार समितियों के सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारी, प्रगतिशील किसान, FPO और विभागीय अधिकारी बैठक की । उन्होंने कहा राज्य भर के बाजार समितियों को सुदृढ़ करने के लिए कृषि विभाग एक SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करें इसका उद्देश्य किसानों के उत्पादों को सही समय पर, सही दाम पर और सही बाजार तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के पास अपने उत्पाद बेचने के अधिक विकल्प होने चाहिए, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिल सके । झारखंड के किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम दिलाने साथ इसमें बिचौलियों की इंट्री न हो बैठक में बाजार समितियों के संचालन, आय-व्यय, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा और ई-नाम पोर्टल के जरिए किसानों के उत्पादों की बिक्री जोर डाला । मंत्री ने कहा कि बाजार समिति परिसर में किसानों और व्यापारियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराए जिसमें कोल्ड स्टोरेज, गोदाम निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। उन्होंने ई-नाम पोर्टल पर किसानों को प्रशिक्षण देने पर जोर कहा की किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए काम नहीं करती, बल्कि कभी-कभी किसानों और आम जनता के हित में कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने सभी बाजार समितियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनके हित में काम करें। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए काम नहीं करती, बल्कि कभी-कभी किसानों और आम जनता के हित में कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा की सभी बाजार समितियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनके हित में काम करें। बैठक में मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जो भी करना पड़े, किया जाएगा। वहीं, सचिव अबू बक्कर सिद्दीखी ने बाजार समिति सचिवों को कार्य में सुधार लाने और शिकायतों से बचने की नसीहत दी।

इस बैठक में कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, मार्केटिंग बोर्ड के एम.डी. गीशान कमर, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मोहाली, रोहित पोद्दार, संजय मोइली, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार घोष, पुरुषोत्तम नाथ तिवारी, अमित साहू, परमेश्वर महतो, उमेश तिर्की और विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक