केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा लालू को कलम से ज्यादा तलवार पर भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर: बांका में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की नेशनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी देवघर पहुंचे. देवघर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पहले नेशनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने आए हैं. बांका, भागलपुर, जमुई सहित आसपास जिले के तमाम कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहेंगे. उनसे बातचीत करने के बाद पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर दिशा निर्देश देंगे.इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी सीटों की संख्या को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन आने वाले कुछ समय में सीटों की संख्या पर भी निर्णय ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम पार्टी एक मजबूत राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है. हर जिले में हजारों लोग एक पल में जमा हो जा रहे हैं. जबकि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को लोगों को बुलाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए की बैठक के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएगी. फिलहाल सीटों की संख्या पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. वहीं, लालू यादव के 78 वीं जन्मदिन पर तलवार से केक काटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के दिए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का चरित्र ही ऐसा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव तलवार से केक काट रहे हैं. यह कहीं से भी उचित नहीं दिखता है.जब वह बिना सरकार में रहे तलवार से केक काट रहे हैं तो यदि उनके लोग सरकार में आएंगे तो निश्चित रूप से ऐके-47 का उपयोग करेंगे. इसीलिए उन्होंने यह बयान दिया था. उनके बयान देने का मूल अर्थ यह था कि राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को कलम से ज्यादा तलवार पर भरोसा होता है. जो कहीं ना कहीं लोगों के शांति को भंग करती है. उनके इसी सोच के कारण इस विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जड़ से उखाड़ने का काम करेगी. देवघर एयरपोर्ट से निकलने के बाद जीतन राम मांझी सीधे बांका के लिए रवाना हो गए. जहां वह अपने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति को लेकर दिशा निर्देश देंगे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और