केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की सौगात दी. 4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन के बाद ओटीसी ग्राउंड में आयोजित समारोह में कई बड़ी घोषणाएं कीं. नितिन गडकरी ने कहा, ‘नागपुर के बाद रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. ये बसें डीजल बसों की तुलना में 30% सस्ती होंगी.’ उन्होंने रांची में आउटर रिंगरोड निर्माण को मंजूरी देने की घोषणा की और रातु रोड फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण के लिए आर्ट कॉलेज के छात्रों के सहयोग की बात कही. गडकरी ने बताया कि झारखंड में एक लाख करोड़ रुपये से सड़क निर्माण कार्य होगा, जिसमें कई परियोजनाएं शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने कई फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. झारखंड की राजधानी रांची में आउटर रिंग रोड के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है. गडकरी के रांची पहुंचने पर एक बार फिर रांची में आउटर रिंग रोड के निर्माण की मांग उठी. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के लिए आउटर रिंग रोड की मांग करते हुए कहा कि जैसे रिंग रोड ने शहर को राहत दी, वैसे ही आउटर रिंग रोड से रांची और अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो जाएगा. रांची पहुंचे नितिन गडकरी ने आउटर रिंग रोड, रांची के DPR को मंजूरी दे दी है. आने वाले समय में 6,000 करोड़ की लागत से आउटर रिंग रोड बनकर तैयार होगा. इससे पहले भी 2023 में गडकरी ने 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई वाले आउटर रिंग रोड की घोषणा की थी, जो रांची को हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और जमशेदपुर जैसे सात जिलों से जोड़ेगा. इस परियोजना पर लगभग 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था जिसमें 1015 करोड़ रुपये केवल जमीन अधिग्रहण के लिए थे. जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रांची आउटर रिंग रोड का निर्माण कराने की घोषणा की थी तब इसके डिजाइन बनने सहित अन्य योजनाएं तैयार होने लगी थी. इसके निर्माण की लागत का भी आकलन कर लिया गया जो लेकिन, एलाइनमेंट फाइनल नहीं होने की वजह से इसका काम आगे नहीं बढ़ सका. अब एक बार इसके डीपीआर को मंजूरी मिली है. यह रिंग रोड रानी फॉल और दशम फॉल जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के रास्ते को सुगम बनाएगा और भारी वाहनों को शहर से बाहर निकालकर ट्रैफिक कम करेगा. इससे रोड एक्सीडेंट की आशंका भी कम होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और