केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को भी साइबर ठगों ने बनाया निशाना, साइबर पीस सेमिनार में हुआ खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। साइबर अपराधियों की नजर में आम और खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया, जब केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को भी साइबर फ्रॉड का शिकार बनाने की कोशिश की गई। हालांकि उनकी सूझबूझ और सतर्कता से यह बड़ी ठगी नाकाम हो गई। साइबर अपराध पर आयोजित एक सेमिनार में संजय सेठ ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उनके दिल्ली में रह रहे बड़े भाई को निशाना बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही थी। कॉल करने वाले ने यहां तक धमकी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उनका मंत्री पद भी चला जाएगा। मंत्री सेठ ने बताया कि उन्हें संदेह होते ही उन्होंने उस कॉल को तुरंत कॉन्फ्रेंस कॉल पर झारखंड के एसएसपी से जोड़ दिया। पुलिस अधिकारी की आवाज सुनते ही साइबर ठग घबरा गया और तुरंत कॉल काटकर फरार हो गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर ठग बेहद संगठित तरीके से काम कर रहे हैं और वीडियो कॉल, व्हाट्सएप फोटो, ईमेल और फर्जी लिंक के जरिए लोगों को जाल में फंसाते हैं। अनजान नंबर से आने वाले किसी भी वीडियो कॉल, लिंक या फाइल को खोलने से बचना चाहिए, नहीं तो मिनटों में बैंक खाता खाली हो सकता है। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के एमएसएमई सेक्टर में डिजिटल अरेस्ट और एआई आधारित साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सीमित संसाधन, तकनीकी जानकारी की कमी और असुरक्षित नेटवर्क के कारण छोटे उद्यमी साइबर अपराधियों के आसान शिकार बन रहे हैं, जबकि एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़ है। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसएनएल झारखंड और साइबर पीस फाउंडेशन की ओर से रांची में किया गया था। साइबर पीस के संस्थापक और ग्लोबल अध्यक्ष मेजर विनीत कुमार ने कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी मुद्दा नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने के बाद पहला आधा घंटा बेहद अहम होता है। यदि इस दौरान शिकायत नहीं की गई तो नुकसान बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठगी होने पर तुरंत 1930 टोल फ्री नंबर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के जरिए बैंक खाते को तुरंत फ्रीज कराया जा सके।

बीएसएनएल झारखंड के सीजीएम विपुल अग्रवाल ने भी सुरक्षित नेटवर्क और डिजिटल हाइजीन पर केस स्टडी के जरिए लोगों को जागरूक किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और