केंद्र के आदेश से एचईसी में हट रहा अतिक्रमण, भ्रम फैला रहे बाबूलाल: झामुमो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा और झामुमो इस मसले पर आमने-सामने हैं। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुद्दों की तलाश में रांची में सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन उनकी बयानबाजी से जनता गुमराह हो रही है।भट्टाचार्य ने कहा कि एचईसी इलाके से अतिक्रमण हटाने का फैसला राज्य सरकार का नहीं है। यह आदेश भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय और साउथ ईस्टर्न रेलवे के निर्देश पर जारी हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्रवाई केंद्र सरकार के आदेश पर हुई है, तो बाबूलाल मरांडी ने भारी उद्योग मंत्रालय या रेलवे को पत्र क्यों नहीं लिखा।

झामुमो प्रवक्ता ने भाजपा को असली अतिक्रमणकारी बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कॉरपोरेट घरानों के हित में खड़ी रहती है और आम लोगों की समस्याओं को नज़रअंदाज़ करती है। उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार ने विस्थापन आयोग का गठन किया है और प्रभावितों की पीड़ा को समझने की कोशिश की है, जबकि भाजपा केवल अपने राजनीतिक एजेंडे को साधने में जुटी रहती है। मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेरने की घोषणा पर भी भट्टाचार्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले एचईसी या डीआरएम ऑफिस घेर कर दिखाइए, जहां सीआईएसएफ और आरपीएफ आपका स्वागत करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री आवास की बात कीजिए।”

भट्टाचार्य ने दोहराया कि झामुमो हमेशा झारखंडी जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उनके अनुसार विस्थापन और अतिक्रमण की असली जिम्मेदार भाजपा है, जबकि जेएमएम सरकार लगातार राज्य के लोगों के हितों की रक्षा में जुटी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और