केंद्र सरकार ने देशभर में 29 हजार से अधिक उन्नत शौचालयों को दी मंजूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने स्वच्छता सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए देशभर में 3,920 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को 29,276 उन्नत शौचालयों को मंजूरी दी है। साथ ही पूरे देश के विभिन्न राज्यों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई उन्नत शौचालयों का उद्घाटन किया गया, जबकि कई स्थानों पर नए शौचालयों का शिलान्यास भी हुआ। इन शौचालयों की स्वीकृति केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 के तहत दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 1 यूएलबी को 8 सीटें, आंध्र प्रदेश में 123 यूएलबी को 780 सीटें, अरुणाचल प्रदेश में 48 यूएलबी को 20 सीटें, असम में 96 यूएलबी को 204 सीटें, बिहार में 13 यूएलबी को 224 सीटें, छत्तीसगढ़ में 156 यूएलबी को 1002 सीटें और गोवा में 13 यूएलबी को 142 सीटें स्वीकृत की गई हैं। गुजरात में 201 यूएलबी को 2627 सीटें, हिमाचल प्रदेश में 51 यूएलबी को 56 सीटें, जम्मू-कश्मीर में 80 यूएलबी को 375 सीटें, झारखंड में 49 यूएलबी को 765 सीटें, कर्नाटक में 313 यूएलबी को 1223 सीटें, केरल में 93 यूएलबी को 1138 सीटें और मध्य प्रदेश में 220 यूएलबी को 5131 सीटें दी गई हैं। महाराष्ट्र में 356 यूएलबी को 4385 सीटें, मणिपुर में 27 यूएलबी को 29 सीटें, मिज़ोरम में 23 यूएलबी को 86 सीटें, नगालैंड में 19 यूएलबी को 16 सीटें, ओडिशा में 114 यूएलबी को 355 सीटें, पंजाब में 166 यूएलबी को 1912 सीटें, राजस्थान में 72 यूएलबी को 888 सीटें और सिक्किम में 6 यूएलबी को 26 सीटें आवंटित की गई हैं। तमिलनाडु में 649 यूएलबी को 3762 सीटें, तेलंगाना में 141 यूएलबी को 1357 सीटें, उत्तर प्रदेश में 762 यूएलबी को 1307 सीटें और पश्चिम बंगाल में 128 यूएलबी को 1458 सीटें स्वीकृत की गई हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और