केरल से घर लौटने के दौरान ट्रेन में मजदूर की मौत,छाया मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत अंतर्गत महेशबथान गांव के मजदूर शिवा मंडल (22) वर्ष की शुक्रवार की रात्रि को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्टेशन के आसपास ट्रेन में मौत हो गया। जानकारी के अनुसार महेशबथान गांव के शिवा मंडल करीब एक सप्ताह पूर्व मजदूरी करने के लिए केरल गया था। बताया जाता है कि वह पिछले एक वर्ष से ब्लड कैंसर बीमारी से पीड़ित था। केरल पहुंचने के बाद वह एक दिन ही मजदूरी किया। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गया। वह केरल से ट्रेन में बैठकर अपने पैतृक घर वापस आ रहा था। इसी बीच रामपुरहाट स्टेशन के आसपास ट्रेन में ही उनकी मुत्यु हो गया। रेलवे पुलिस ने पार्थिव शरीर को उतारकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन रामपुरहाट स्टेशन पहुंचे। रामपुरहाट अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एंबुलेंस के माध्यम से शव को पैतृक गांव लाया गया। शव को देखकर स्वजनों का आंखें नम हो गई। शनिवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक