क्या झारखंड में बज गया एसआईआर का बिगुल ! निर्वाचन आयोग ने जारी की 2003 की वोटर लिस्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आप वोटर हैं या नहीं, चेक कर लीजिए अपना नाम रांची। झारखंड में भी वोटर लिस्ट के के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर का बिगुल बज गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने साल 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार की गई मतदाता सूची की कॉपी सभी के लिए उपलब्ध करा दी गई है। गुरुवार को सीईओ कार्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में अवश्य जांच लें।यह लिस्ट फिलहाल सीईओ, झारखंड की वेबसाइट पर लिंक https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx ऑनलाइन उपलब्ध है। बताया गया है कि राज्य में 18 सितंबर से 2003 की मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) के कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगा। इन स्थानों पर लोग ऑफलाइन भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने एसआईआर की तैयारियों को लेकर सभी जिलों के एईआरओ, ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे देश में मतदाता सूची का एसआईर किया जाना है। इसके तहत झारखंड में भी तैयारी की जा रही है।के रवि कुमार अधिकारियों से कहा कि 17 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन कर रिपोर्ट जमा कराएं। इसे साथ ही, 2003 की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान का कार्य तुरंत सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि अधीनस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ की ट्रेनिंग शीघ्र पूरी की जाए।राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि वैसे मतदाता, जो रोजगार अथवा अन्य प्रयोजन से राज्य के बाहर निवास कर रहें हैं तथा वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे सम्बन्धित राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता सूची पर भी अपना नाम देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग कृत संकल्पित है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नहीं छुटे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक