गठबंधन से सीटों को लेकर झामुमो ने किया झारखंडी अस्मिता का तार-तार : प्रतुल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार चुनाव में इतनी बार ‘यू’ टर्न मारा है कि अब उसे झामुमो (यू) कहना चाहिए। शुरू में पार्टी 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। झारखंड यात्रा गाइड ने फिर यू टर्न मारा और झामुमो के सीटों की संख्या 12 कर दी। इसके पार्टी के नेता महागठबंधन के अन्‍य नेताओं से मिले और कहा सीटों पर फैसला हो गया है, लेकिन फिर यू टर्न मार कर सीटों की संख्या तीन तक घटा दी।प्रतुल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महागठबंधन ने जब झामुमो को ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस वार्त्‍ता करके छह सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी। लेेेकिन 24 घंटे में फिर से यू टर्न मारा और एक भी सीट पर नामांकन दाखिल नहीं किया।झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तारतार हो गईप्रतुल ने कहा कि झामुमो ने इस पूरे प्रकरण के जरिए झारखंडी अस्मिता को बिहार के चौराहे पर तार-तार कर दी है। उन्‍होंने कहा कि सीटों को लेेेकर लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) याचना करती रही। लेकिन गठबंधन में उनकी दाल नहीं गली। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राजद और कांग्रेस ने उनके पीठ में खंजर भोंका है। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक धूर्तता भी करार दे दिया।झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे। झारखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार रहेगा। उन्‍होंने कहा कि वोट गठबंधन को झारखंड की जनता ने दिया था। फिर समीक्षा से क्या निर्णय निकलेगा। उन्‍होंने झामुमो से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री राजद को मंत्रिमंडल से बाहर निकालेंगे या कांग्रेस के मंत्रियों को भी बाहर का रास्‍ता दिखाएंगे या फिर समीक्षा की घोषणा सिर्फ ढकोसला साबित होगा।प्रतुल ने कहा कि अब आने वाला समय बताएगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पद चिन्हों पर चलते हुए झारखंडी अस्मिता की रक्षा कर पाएंगे या एक बार फिर से सत्ता में बने रहने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा घुटने टेक कर इन दोनों दलों के सामने नतमस्तक रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और