गांधी लगाने से कोई गांधीवादी नहीं हो जाता : तेज प्रताप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि नाम में गांधी लगाने से कोई गांधीवादी नहीं हो जाता। राहुल गांधी की जीवनशैली और विचार महात्मा गांधी से मिलते-जुलते नहीं हैं।

तेज प्रताप से जब यह पूछा गया कि मनरेगा का नाम बदले जाने पर कांग्रेस उसे महात्मा गांधी के कथित अपमान से जोड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि गांधी का अपमान कौन कर रहा है और कौन नहीं, इसकी चिंता राहुल गांधी को क्यों है। गांधीजी ने कभी हिंसा या गोली का रास्ता अपनाया था क्या। आज जो लोग गांधी का नाम लेते हैं, वे खुद उनकी जीवनशैली और विचारों से कितने जुड़े हुए हैं, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। महात्मा गांधी ने पूरे देश में चरखे और खादी का संदेश दिया, सादगी और आत्मनिर्भरता को आंदोलन का रूप दिया। ऐसे में जो नेता खुद जींस और टी-शर्ट पहनते हैं, महंगे कपड़ों में घूमते हैं, वे गांधीवाद की बात किस आधार पर करते हैं। अगर कोई सच में गांधीजी के आदर्शों को मानता है, तो उसे अपने जीवन में भी उनकी झलक दिखानी चाहिए। वाराणसी में बिहार की एक लड़की की मौत पर तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को पत्र लिखा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और