गुमला पुलिस ने ब्राउन सुगर तस्करी का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमलाः गुमला पुलिस ने लक्ष्मण नगर क्षेत्र में चल रही ब्राउन सुगर तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1.15 बजे गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ युवक ब्राउन सुगर की खरीद–फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां ने तत्काल छापामारी दल का गठन किया। इसमें पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पु.अ.नि. विनय कुमार महतो, हवलदार सामद, आरक्षी विकास कुजूर और सशस्त्र बल शामिल थे। छापामारी दल जब लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुँचा तो वहां से भाग रहे एक व्यक्ति रोहित सिंह (22 वर्ष, पुत्र–कन्हैया सिंह, दुर्गा नगर) को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास 13 पुड़िया ब्राउन सुगर (कुल 2 ग्राम) बरामद हुई। पूछताछ में रोहित ने बताया कि यह पदार्थ लक्ष्मण नगर निवासी अर्पित कुमार और उसकी बहन राखी कुमारी से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस गिरफ्तार रोहित के साथ अर्पित कुमार के घर पहुंची। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से ब्राउन सुगर की कुल 34 पुड़िया (वजन 19.75 ग्राम), 9 मोबाइल फोन, एक सिल्वर रंग की वेट मशीन और 1,93,290 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में राखी कुमारी ने स्वीकार किया कि वे दोनों भाई-बहन स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ब्राउन सुगर बेचते थे और जो भुगतान नहीं कर पाते थे, उनका मोबाइल बंधक रख लिया जाता था। दोनों आरोपियों राखी कुमारी और रोहित सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर गुमला सदर थाना में लाया गया। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत कार्रवाई और गुप्त सूचना तंत्र की सफलता स्पष्ट हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और