गुरुवार को पीले वस्त्र दान करने से व्यक्ति को भगवान विष्णुजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है क्यों? जाने ..  

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आस्था डेस्क  ; गुरुवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में भक्त इस दिन विष्णुजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर बनी रहती हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हों तो इसके लिए ज्योतिशास्त्र में बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से व्यक्ति को नौकरी, जीवन और घर में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही, लक्ष्मीनारायण की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार को किन विशेष चीजों का दान करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

गुरुवार के दिन जरूरतमंद लोगों को चंदन और हल्दी का दान करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो गुरुवार के दिन यह उपाय जरूर अपनाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आने लगती है और समस्याओं से निजात मिल सकती है। मान्यता है कि गुरुवार को चंदन और हल्दी का दान करने से व्यक्ति के घर और जीवन में समृद्धि आती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इन दो चीजों को दान करने के साथ-साथ गुरुवार के दिन केसर, चंदन और हल्दी को मिलाकर तिलक भी जरूर लगाना चाहिए। जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन की समस्याओं से निजात मिल सकती है। मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के जरूरी काम में बार-बार रुकावटें आ रही हों तो उसे गुरुवार के दिन किसी पुजारी, पंडित या साधु को पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में सफलता हासिल हो सकती है। माना जाता है कि गुरुवार को पीले वस्त्र दान करने से व्यक्ति को भगवान विष्णुजी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल