पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार में गुरुवार को हुई गोलीकांड की घटना से आम, आवाम सहित व्यापारियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है । लोग अब भय के साए में अपना कारोबार करने को मजबूर दिख रहे हैं । व्यापारियों की माने तो प्रखंड में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई है ।
यह साबित करता है कि इन दिनों अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है ,कि दिन में लूटपाट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो रहे हैं । बहरहाल लूटपाट और गोलीबारी की घटना को लेकर पाकुड़िया थाने में अलग अलग कांड संख्या 49 /24 एवं 50 / 24 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है ।
इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस कि पकड़ में होंगे । जबकि घटना में घायल व्यक्ति का ईलाज कलकत्ता के एक बड़े अस्पताल में किया जा रहा है । उनके गले में फंसी गोली को निकालने का प्रयास डॉक्टरों द्वारा जारी है ।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




