गोवा में अग्नि कांड में झारखंड के 3 युवक समेत 25 की मौत,सीएम ने जताया शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पणजी / रांची : गोवा के उत्तरी क्षेत्र में स्थित अरपौरा गांव में एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ घायल हो गये। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार आग नाइट क्लब की रसाई में गैस सिलेंडर फटने से लगी। मृतकों में अधिकतर क्लब के कर्मचारी है। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रूपये तथा घायलों को पचास -पचास हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है। इस त्रासदी में झारखंड के तीन परिवारों को उजाड़ दिया। इस हादसे में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई 24 वर्षीय प्रदीप महतो और 22 वर्षीय विनोद महतो सहित खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के 22 वर्षीय मोहित मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई। ये तीनों युवक रोजगार की तलाश इसी नाइट क्लब में काम करते थे। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों और पर्यटकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। लपटें में अधिकांश लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही गोवा में मौजूद अन्य झारखंडी युवक अस्पताल पहुंचे और प्रशासन को पहचान में मदद की। हादसे के बाद झारखंड सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि तीनों युवकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार की ओर से अभी नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन ने गोवा सरकार से संपर्क साध लिया है। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही शवों को सोमवार या मंगलवार तक झारखंड लाया जाएगा। परिजनों और गांव के लोगों की निगाहें अब सरकार की ओर टिकी हैं । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया. ” गोवा के नाइटक्लब में देर रात भीषण आग से कई लोगों के मरने की खबर अत्यंत दुखदायी है।” मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ” – हेमंत सोरेन , मुख्यमंत्री , झारखंड
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और