ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ ज़िला के चार प्रखंडों (अमड़ापाड़ा,हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़िया) के प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र एवम प्रखंड सभागार भवन में ”सबकी योजना सबका विकास अभियान 2024” अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रखंड अमड़ापाड़ा में प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जूहिप्रिया मरांडी एव प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रखंड हिरणपुर में प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, प्रखंड लिट्टीपाड़ा में प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार तथा प्रखंड पाकुड़िया में प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी द्वारा कर जीपीडीपी के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री एवं परिचय पत्र उपलब्ध कराया गया।

मुखिया मास्टर ट्रेनर एवम अन्य मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

पहली बार पाकुड़ जिला में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को प्रशिक्षण हेतु चयनित जिला – सह – प्रखंड संसाधन दल में मुखिया मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित जॉन जंतु सोरेन,मुखिया मास्टर ट्रेनर पूर्णेन्दु सरकार,मुखिया मास्टर ट्रेनर,सरिता मरांडी,मुखिया मास्टर ट्रेनर एवं सलोमी बेसरा, मुखिया मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी जगहों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में मुखिया मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षण की रूपरेखा, पंचायती राज व्यवस्था एवम विकेंद्रीकरण नियोजन के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए प्रखंड अमड़ापाड़ा के मास्टर ट्रेनर सोराब अली, सोहेल शेख, प्रखंड हिरणपुर के मास्टर ट्रेनर अभिषेक गोंड, परेश भारती, सुमन कुमार,प्रखंड लिट्टीपाड़ा के मास्टर ट्रेनर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, जिला समन्वयक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इमरान आलम एवं आकांक्षी फेलो वंदना कुमारी एवं प्रखंड पाकुड़िया के मास्टर ट्रेनर सायेम अख्तर द्वारा बारी-बारी से प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना संबंधित अपेक्षाएं एवं उद्देश्य, सहभागिता के लिए संबंधित नियम , सतत विकास लक्ष्य एवं उन विषयों के ऊपर समझ बनाना,सतत विकास एवं हमारे क्षेत्र की समस्याओं के बीच संबंध, साझा पहलू पर सामाजिक मानचित्र और संसाधन मानचित्र के ऊपर समझ बनाना सभी के भागीदारी से सहयोगी पूर्ण वंचित परिवारों जैसे एकल महिला, वृद्ध ,दिव्यांग आदि का चिन्हितीकरण विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल में कुल छः सदस्य हैं शामिल

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल में पंचायत सचिव,रोजगार सेवक, जल सहिया, एक वीपीआरपी फैसिलिटेटर, विषय से संबंधित पंचायत स्थायी समिति के सदस्य (दो वार्ड सदस्य-एक अध्यक्ष एवम् एक सदस्य), विषय संबंधित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025–2026 में सभी विभागों की योजनाओं का चयन किस प्रकार करना है तथा योजना चयन से सम्बंधित सभी आधारभूत बिदुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और