घाटशिला (अ.ज.जा) में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव के तहत 11 नवंबर 2025 को मतदान और 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी। यह घोषणा उन्होंने निर्वाचन सदन में मीडिया को संबोधित करते हुए की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता केवल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में लागू होगी और इसका उद्देश्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी वेबकास्टिंग की जाएगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत और सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे, जिन पर सीसीटीवी निगरानी रखेगा। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है, जिससे मतदान केंद्रों की कुल संख्या 300 हो गई है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के कई अधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक