घाटशिला उपचुनाव: एनडीए घटक दल एक मंच पर, जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एनडीए घटक दलों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में एनडीए की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, आजसू पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान समेत विधायक जनार्दन पासवान और उमेश तिवारी उपस्थित थे। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता हेमंत सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त है। पिछले छह वर्षों में राज्य का विकास ठप्प है। भ्रष्टाचार, लूटपाट, दलाली और माफियागिरी आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और घाटशिला उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी सबसे बड़ा मुद्दा है और जनता इसे चुनाव परिणाम में दिखाएगी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बैठक में लिए गए निर्णयों को जीत में बदलने का भरोसा जताया। लोजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि घाटशिला में एनडीए प्रत्याशी की स्थिति पहले भी मजबूत रही है और इस बार जनता पिछली कमियों को दूर कर एनडीए को जीत दिलाएगी। बैठक में सभी घटक दलों ने घाटशिला उपचुनाव को एक निर्णायक मुकाबला बताते हुए सरकार के खिलाफ जनता को संगठित करने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक